सुबह खाली पेट पानी पीने से होते है ये फायदे

आई एन न्यूज व्यूरो नई दिल्ली। यूं तो शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए दिन भर पानी पीना चाहिए लेकिन सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से सबसे ज्यादा फायदा होता है. वैसे तो खाली पेट पानी पीना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा होता है, लेकिन इससे होने वाले फायदों को कम ही लोग जानते हैं. सुबह-सवेरे खाली पेट पानी पीने से शरीर की बेहतर ढंग से सफाई हो जाती है. शरीर की सफाई से मतलब यह है कि पानी पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक और जहरीले तत्व पसीने और मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं. सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना आपके पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है. ऐसा करने से आपको कब्ज की शिकायत नहीं होगी. यही नहीं आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाएगा. पेट साफ होगा तो आपकी भूल भी खुलेगी और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे. सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी पीना चाहिए. पानी पीने से शरीर के सारे अंदरूनी अंग फिर से एक्टिव हो जाते हैं.
खाली पेट पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे खाना जल्दी और बेहतर ढंग से डाइजेस्ट होता है. इससे आपका वजन कम होने लगता है. अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर गर्म पानी पीएं. सुबह उठने के बाद अगर आप सबसे पहले पानी पीते हैं तो दिमाग में ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाई होती है. ऐसा करने से दिमाग दिन भर एक्टिव और फ्रेश रहता है. यही नहीं दिमाग से जुड़ी मांसपेशियों को तनाव मुक्त करने के लिए दिन भर बीच-बीच में पानी पीना बेहद जरूरी है. पानी न पीना भी सिर दर्द होने की वजह हो सकता है. अपने दिन की शुरुआत खाली पेट पानी पीने से करनी चाहिए ताकि सिर दर्द से छुटकारा मिल सके.








































