सोनौली:पाक संदिग्धों के घुसपैठ की आशंका, बार्डर पर बढ़ी चौकसी
सोनौली:पाक संदिग्धों के घुसपैठ की आशंका, बार्डर पर बढ़ी चौकसी

फाइल फोटो —–
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क;
पाक संदिग्धों के भारत में घुसपैठ की खूफिया सूचना पर सीमा पर भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चहल कदमी तेज हो गयी है। एलर्ट की घोषणा कर चौकसी बढ़ा दी गयी है।
मिली ख़बर के मुताबिक खुफिया विभागों को सूचना मिली है कि मित्र राष्ट्र नेपाल में पाकिस्तान के करीब दर्जन भर संदिग्ध नागरिक धर्म प्रभार के आड़ में नेपाल में प्रवेश कर गये है। उक्त संदिग्ध नागरिकों के सीमावर्ती क्षेत्रो से सटे नेपाली जिलों में ठहरने की सूचना है।
सोनौली बार्डर पर एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा जांच एजेंसिया चौकन्ना हो गयी हैं। नेपाल से भारत में आने वाले नागरिको की सघन जांच तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच पड़ताल किये जा रहे है।
खुफिया विभाग के एक उच्चाधिकारी ने इंडोनेपाल न्यूज वेबपोर्टल से बातचीत में अपना नाम न लिखे जाने की शर्त पर इस बात की पुष्ट़ि की है।





