मुख्यमंत्री ने सोनौली को दी सौगात मिला स्टेड़ियम,बनेंगी आरसीसी सड़के

मुख्यमंत्री ने सोनौली को दी सौगात मिला स्टेड़ियम,बनेंगी आरसीसी सड़के

मुख्यमन्त्री ने सोनौली को दी सौगात मिला स्टेड़ियम, बनेंगी आरसीसी सड़के 
चेयरमैन प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री व विधायक नौतनवा को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने सोनौली को दी सौगात मिला स्टेड़ियम,बनेंगी आरसीसी सड़के

संवाददाता-विजय चौरसिया

आई एन न्यूज ब्यूरों सोनौली:सीएम ने सोनौली को स्टेड़ियम व चकाचक मार्गों की सौगात दी है। जो कि विधायक अमनमणि त्रिपाठी व मेरे प्रयासों का परिणाम है।
यह बातें मंगलवार को लखनऊ से लौटे सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने नवागत नगर पंचायत कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की बहुप्रतीक्षित सड़क सोनौली के रामजानकी मंदिर चौराहे से लेकर एसएसबी के बीओपी तक आरसीसी रोड के 625 मीटर सड़क स्वीकृत हो गया है। जिसकी लागत 47.17 लाख है। प्रथम किस्त के रूप में 28.30 लाख रूपय शासन से मिल चुका है । यह सड़क बॉर्डर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत बनने हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि दुसरी परियोजना सोनौली नगर पंचायत में ही एक एकड़ की परिधि में एक स्टेडियम का निर्माण 81.70 लारव रूपये में होना है। जिसकी प्रथम किस्त के रूप में 49.02 लाख रुपये मिला है ।
इसकी कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस है।
सुधीर त्रिपाठी ने कहां कि आज एक बड़ा बोझ मेरे सर से हल्का हुआ। हमने सपथ के दौरान वादा किया था कि एसएसबी रोड के निर्माण का जो विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी के अथक प्रयास से आज पूरा हुआ ।
अंत में सुधीर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक अमन मणि त्रिपाठी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दिया है।मुख्यमंत्री ने सोनौली को दी सौगात मिला स्टेड़ियम,बनेंगी आरसीसी सड़के

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे