मुम्बई में मनायी गयी भोजपुरिया होली,भोजपूरी स्टारो ने लिया हिस्सा

मुम्बई में मनायी गयी भोजपुरिया होली,भोजपूरी स्टारो ने लिया हिस्सा

मुम्बई में मनायी गयी भोजपुरिया होली,भोजपूरी स्टारो ने लिया हिस्सामुम्बई में मनायी गयी भोजपुरिया होली,भोजपूरी स्टारो ने लिया हिस्सा । 

आई एन न्यूज मुम्बई डेस्क : (रिजवान खान ) होली एक ऐसा त्योहार है, जो की अमीर गरीब , ऊँच नीच , गोरा काला , हर तरह के भेद भाव को मिटा कर सबको अपने रंग में रंग लेता है । और अगर साथ में अपने लोग हों , अपना गांव हो , अपना देश हो , और अपना घर हो , तो त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है । लेकिन उनके दिल से पूछिये , जिन लोगों ने अपनों को हर तरह की खुशी देने के लिये अपने दिल में गमों का पहाड़ , और कंधे पर परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ लिये हुए अपनों से दूर हैं । पर्व के दिन उनके दिल में जो दुख होता है , अपनों से दूर होने का जो गम होता है , वो उनके चेहरे पर साफ झलकता है । इसे वही व्यक्ति महसूस कर सकता है जिसके उपर पड़ता है । पैसे की मजबूरी में वो अपना घर , परिवार सब कुछ त्याग कर पैसा कमाने के लिये परदेस को ही अपना घर समझ लेते है । लेकिन उनके इस दर्द को हमारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं ।
इसी लिये इनके गमों को भुलाने के लिये ,परदेसियों के संग खुशियाँ बाँटने की पूरी कोशिश करते हैं । इसी के मद्देनजर आज होली के शुभ अवसर पर मुम्बई में विभिन्न स्थानों पर भोजपुरी फिल्मी कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जैसे कि , रितेश पाण्डेय , काजल राघवानी , और राकेश मिश्रा द्वारा ‘ वी एन सी ‘ मैदान अंधेरी इस्ट में । और कोरी फिल्म इंटरनेशनल द्वारा भोजपुरी फिल्म की सुपरस्टार अभिनेत्री शुभी शर्मा और आइटम डांसर सुपर स्टार सीमा सिंह द्वारा राजे शिवाजी स्कूल मैदान धारावी में । और इसी तरह कोरी फिल्म्स के ही द्वारा नौटंकी का आयोजन कुर्ला के कल्पना थियेटर में किया गया । तथा अन्य स्थानों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व बिरहा का भी आयोजन किया गया । इन सभी कार्यक्रमों में भोजपुरिया परदेसियों ने जमकर होली के गीतों का आनंद लिया , और आपस में खुशियाँ बांटकर होली मनाई ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे