जोगिरा के बोल पर थिरके एसएसबी जवान, रंग गुलाल संग मनाई होली
जोगिरा के बोल पर थिरके एसएसबी जवान, रंग गुलाल संग मनाई होली
आईएनन्यूज, सोनौली डेेस्क:

ढ़ोल की थाप-हरमोनियम की मधुर लय-तालियों की लयबद्ध पुनरावृत्ति ,,,और उसके बीच जोगिरा की पंक्तियों,,,के बाद एक स्वर में निकले जोगिरा सारा,रारा,,,। बरबस ही थिरकन शुरु कर देने वाले इस 
पुरबिया होली माहौल से एसएसबी जवान शुक्रवार को रुबरु हुए। रंग गुलाल उड़ाये,,थिरके व एक दूसरे के गले मिल एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी।
यह नज़ारा रहा हरदीडाली गांव में स्थित एसएसबी कैंप का। जहां ग्रामीणों मे एसएसबी जवानों के साथ होली खेली।

होली गीत भी पुरानी परंपरागत पुरबिहा लोकगीतों को समेट़े रहा। ढ़ोल की कमान गांव के कोट़िया मंदिर के पुजारी मौनी बाबा ने संभाली, जबकि हारमोनियम पर गांव के ही निवासी हीरा ने गज़ब की अंगुलियां फिराई।
फिर जो होली का समां बंधा,,तो वहां मौजूद हर कोई थिरका। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने भी होली गीत गया। एसएसबी जवान भी खूब नाचे और ढ़ोल व हारमोनियम से निकले होली धुन पर भांगड़ा मिक्स डांस किया।
फिर सभी ने मिठ़ाई, पकौड़े व गुजिया खाई और सभी को होली पर्व की बधाई दी।





