अयोध्या विवाद पर बोले श्री श्री- राम मंदिर नहीं बना तो होगा सिविल वार, सीरिया बन जाएगा भारत

आई एन न्यूज ब्यूरो, दिल्ली।
अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर श्रीश्री रविशंकर ने विवादित बयान दिया है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि अयोध्या में अगर राममंदिर नहीं बना तो देश में गृहयुद्ध जैसे हालात हो जाएंगे।

श्रीश्री रविशंकर ने आगे कहा कि राज्य और देश में अमन-चैन नहीं रहेगा। 100 करोड़ की भावनाओं से खिलवाड़ होगा। उन्होंने कहा कि देश में सीरिया जैसे हालात हो जाएंगे। 

अयोध्या मुसलमानों का धार्मिक स्थान नहीं

अपने इंटरव्यू में रविशंकर ने कहा कि अयोध्या मुस्लिमों का धार्मिक स्थान नहीं है। इसलिए मुसलमानों को अयोध्या में मस्जिद बनाने का दावा छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम विवादित जमीन पर इबाबत करने की इजाजत नहीं देता।

भगवान राम कहीं ओर पैदा नहीं किया जा सकता

श्रीश्री रविशंकर ने आगे कहा कि मंदिर वाली जगह पर अस्पताल बनाने का सुझाव बेवकूफी भरा है। भगवान राम को किसी दूसरे स्थान पर पैदा नहीं कराया जा सकता।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे