नाले में पलटा ट्रक, 20 से अधिक लोगों की मौत

नाले में पलटा ट्रक, 20 से अधिक लोगों की मौत
आई एन न्यूज ब्यूरो,भावनगर।
 गुजरात के भावनगर जिला में रंगोडा के पास मंगलवार सुबह लोगों से भरा एक ट्रक नाले में गिर गया जिसके कारण 20 से अधिक लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। हादसे में दर्जनों लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। 
सूत्रों के अनुसार, ट्रक नाले में जा गिरा जिसके कारण इसमें सवार लोगों की घटनास्‍थ्‍ाल पर ही मौत हो गयी।  ट्रक में करीब 60 लोग सवार थे। ट्रक के अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला।
इस बीच दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।


Translate »