CBI ने रिश्वत लेते आयकर अधिकारी व अधिवक्ता को पकड़ा रंगे हाथ

CBI ने रिश्वत लेते आयकर अधिकारी व अधिवक्ता को पकड़ा रंगे हाथ

CBI ने रिश्वत लेते आयकर अधिकारी व अधिवक्ता को पकड़ा रंगे हाथआई एन न्यूज ब्यूरो फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीबीआई की टीम द्वारा रिश्वत लेते दो आयकर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ शाखा की 8 सदस्यीय टीम ने क्रिश्चियन कॉलेज के सामने आयकर विभाग कॉलोनी में छापा मारा। जिस दौरान आयकर अधिकारियों को डेढ़ लाख रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारी जैन ने नगर के प्रमुख मिठाई विक्रेता बन्नू मिष्ठान भंडार के मालिक अरविंद कुमार भारद्वाज से आयकर का मुकदमा न चलाने के लिए 4 लाख रुपयों की मांग की। सौदा पट जाने पर  भारद्वाज से डेढ़ लाख रूपए पेशगी मांगी। रिश्वतखोरी से परेेेशान अरविंद कुमार ने घटना की जानकारी लखनऊ की सीबीआई टीम को देकर मदद मांगी। वहीं से घूसखोरों को पकड़ने के लिए टीम ने गिरफ्तारी की योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने मंगलवार शाम ही बन्नू मिष्ठान भंडार के यहां डेरा डाला और छापे की रणनीति बनाई।

CBI ने रिश्वत लेते आयकर अधिकारी व अधिवक्ता को पकड़ा रंगे हाथछापे की रणनीति के तहत बन्नू ने आवास पर जाकर संजय कुमार जैन को डेढ़ लाख रुपए दिए। तभी सीबीआई टीम ने श्री जैन व अधिवक्ता श्री शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया सीबीआई की छापेमारी लखनऊ शाखा के इंस्पेक्टर अनमोल सचान के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तारी की जानकारी किसी भी जिले के अधिकारी ने देने से मना कर दिया उसके बाद कहा कि 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे