जम्मू कश्मीर:अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

आई एन न्यूज नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार रात से चल रहे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए।
बता दें कि हाल ही में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश की। 48 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। यह सभी लश्कर- ए- तैयबा के संदिग्ध आतंकी विदेशी थे। आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन जवान और दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे।





