बीजेपी को वोट देने वाले BSP विधायक को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

बीजेपी को वोट देने वाले BSP विधायक को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

बीजेपी को वोट देने वाले BSP विधायक को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

आई एन न्यूज लखनऊः राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करने वाले बसपा विधायक अनिल सिंह को योगी सरकार ने इनाम के रुप में  ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी है। साथ ही बीजेपी विधायक आशु सिंह को भी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह ने शनिवार को सीएम योगी से मुलाकात करके अपनी जान को खतरा बताया था। इसी के बाद गृह विभाग ने बसपा विधायक को ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा देने का आदेश जारी कर दिया था।

बता दें कि अनिल सिंह उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद अनिल सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे