नकली नोटों के अन्तर्प्रान्तीय गिरोह का भंडाफोड़

नकली नोटों के अन्तर्प्रान्तीय गिरोह का भंडाफोड़

नकली नोटों के अन्तर्प्रान्तीय गिरोह का भंडाफोड़

नकली नोटों के अन्तर्प्रान्तीय गिरोह का भंडाफोड़

– 9 लाख 6 हजार 5 सौ के जाली नोट के साथ 5 गिरफ्तार

आई एन न्यूज ब्यूरो जौनपुर। शाहगंज  कोतवाली पुलिस ने कई राज्यों में नकली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 9 लाख 6 हजार 5 सौ  रूपये के जाली नोट बरामद करने में सफलता हासिल किया , बरामद नोट असली जैसा प्रतीत हो रहा था। 
पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त श्रीवास्तव को सूचना मिली कि रेलवे पुल के पास एक गिरोह नकली नोट का लेनदेन कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेरेबन्दी किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया लेकिन पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को हिन्द टाकीज के पास पकड़ लिया। उन्होने बताया कि उक्त गिरोह का लीडर अरविन्द बेनवंशी पुत्र सिद्धन निवासी कटार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पूर्व में सोनभद्र में भी जाली करेसी के साथ अपने साथियों के साथ पकड़ा गया था और 6 महीने जेल में था। वह पंजाब एवं मध्य प्रदेश में भी नकली नोटों का कार्य कर चुका है, वहाँ उसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत है।अन्य पकड़े गये अभियुक्तों में  आलोक प्रताप सिंह पुत्र अखण्ड प्रताप सिंह, निवासी खन्जहापुर थाना फूलपुर आजमगढ़, अखिलेश कुमार पुत्र फूलचन्द यादव निवासी सिधाई थाना शाहगंज , रंजीत कुमार पुत्र श्रीराम निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज, अमित कुमार यादव पुत्र शीतला यादव निवासी ओरिल थाना पवई आजमगढ़ शामिल हैं। आरोपीगण दो असली नोटों का नंबर काट छाँटकर एक ही बनाकर भोले भाले लोगों को यह कहकर देते थे कि जहाँ नोट छपती वहाँ एक ही नंबर के कई नोट छापकर अधिकारी उन्हें तिहाई कीमत पर देते हैं, चाहो तो मार्केट में चलाकर देख लो, वह नोट असली होने की वजह से चल जाता था तब ये जालसाज एक लाख के असली नोट लेकर तीन लाख जाली नोट देकर लोगों को ठगते थे। उनके कब्जे से चार अदद तंमचा, सात जिन्दा कारतूस, आठ मोबाइल सात सिमकार्ड, सात एटीएम कार्ड, एक लाख 39 हजार रूपये असली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृपाशंकर मौर्य, उपनिरीक्षक शितलू राम, शिवप्रकाश वर्मा, रोहित कुमार मिश्रा, हेड कां० अरुण कुमार यादव, कां० जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, मनीष यादव, राम भरोस यादव, बृजेश मिश्रा, दिनेश सिंह, सागर यादव, अतीक अहमद, विनोद कुमार यादव, रुद्रधर चौबे व नरेन्द्र बहादुर यादव शामिल रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे