तमंचे की ट्राई में युवक को लगी गोली

तमंचे की ट्राई में युवक को लगी गोली

 तमंचे की ट्राई में युवक को लगी गोली

तमंचे की ट्राई में युवक को लगी गोली

आई एन न्यूज ब्यूरो जलालाबाद : थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में आज उस समय एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जब कुछ लड़के अबैध तमंचों से फायर करके तमंचों की ट्राई कर रहे थे घायल युवक को गंभीर अवस्था मे कोतवाली जलालाबाद के एस एस आई वीरपाल तोमर तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गांधी नगर का निवासी अनिल सक्सेना श्री राम कालेज के पीछे ग्राउंड में टावर के पास खड़ा था जहाँ तीन लड़के अपने हाथों में तमंचे लेकर फायर करके ट्राई कर रहे थे जिनसे चली गोली अनिल के सीने में दाई ओर लग गई जिससे वह घायल होकर वही गिर पड़ा फायर करके तीनो युवक भाग गए घायल युवक ने बताया तीनो युवको में एक का नाम रिषभ गुप्ता है को ही पहचानता है ।मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे