काठमांडू में रह रहे लोगों का शुरु हुआ वेरीफिकेशन अभियान

काठमांडू में रह रहे लोगों का शुरु हुआ वेरीफिकेशन अभियान

काठमांडू में रह रहे लोगों का शुरु हुआ वेरीफिकेशन अभियानकाठमांडु में रह रहे लोगों का शुरु हुआ वेरीफिकेशन अभियान

इंडो नेपाल न्यूज डेस्क काठमांडु:नेपाल पुलिस ने काठमांडू में रहनेवालों की विवरण संकलन (वेरीफिकेशन) अभियान शुरु किया है । पुलिस का कहना है कि अपराध न्यूनीकरण के लिए यह करना जरुरी है । अभियान अन्तर्गत काठमांडू में रहनेवाले घरबेटी और घर बाहल में लेकर रहनेवालें सम्पूर्ण लोगों की विवरण इकठ्ठा किया जाएगा । इसके लिए नेपाल पुलिस ने काठमांडू के सभी वृत्त तथा प्रभाग को इसके लिए निर्देशन दिया है ।
प्रारम्भिक अनुमान है कि काठमांडू में स्थायी और अस्थायी कूल ३० लाख लोग रहते हैं । इसी तरह लगभग १० लाख सवारी साधन काठमांडू की सड़क में चलती है । पुलिस का कहना है कि किस तरह के लोग कहां रहते हैं, इसकी जानकारी के लिए भी विवरण संकलन आवश्यक है। जिसके चलते सुरक्षा प्रबंध किया जा सकता है । पुलिस का कहना है कि स्थानीय और बाहरी दोनों लोगों की विवरण के साथ–साथ नागरिकता नम्बर से लेकर सवारी साधन नम्बर तक पुलिस को देना पड़ता है । इसके लिए पुलिस के द्वारा एक फार्म उपलब्ध कराया जाएगा । फार्म में सर्वप्रथम व्यक्ति का विवरण रहेगा, उसके बाद घर में रहनेवाले अन्य लोगों के विवरण का जिक्र होगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे