नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली अप्रैल में आएंगे भारत यात्रा पर

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली अप्रैल में आएंगे भारत यात्रा पर

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली अप्रैल में आएंगे भारत यात्रा पर

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो :: नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली छह अप्रैल को तीन दिन की भारत यात्रा पर आएंगे। ओली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे हैं । उनके साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य तथा एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

विदेश मंत्रालय की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओली अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ बैठक करने के अलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिलेंगे ।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कुछ अन्य मंत्री नेपाली प्रधानमंत्री से मिलेंगे। भारत और नेपाल के बीच लम्बे समय से दोस्ताना संबंध और सहयोग है । नेपाल के प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों को के आपसी संबंध को और प्रगाढ करने तथा सहयोग बढाने का अवसर मिलेगा। ओली पंतनगर स्थित जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे। पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर वह 2016 में 18 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर रहे थे। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे