तहसील दिवस:,,और महिला पुलिस कर्मी ने थाम ली लड़खड़ाती बुजुर्ग महिला फरियादी की बांहे

तहसील दिवस:,,और महिला पुलिस कर्मी ने थाम ली लड़खड़ाती बुजुर्ग महिला फरियादी की बांहे

तहसील दिवस:,,और महिला पुलिस कर्मी ने थाम ली लड़खड़ाती बुजुर्ग महिला फरियादी की बांहे

तहसील दिवस: ,,और महिला पुलिस कर्मी ने थाम ली लड़खड़ाती बुजुर्ग महिला फरियादी की बांहे

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा (धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)

नौतनवा के जिलास्तरीय तहसील दिवस में मंगलवार को पुलिस का एक मानवीयता भरा चेहरा नज़र आया। सुबह करीब साढ़े दस बजे बामुश्किल चल पा रही करीब ८० वर्षीय सामरथी देवी निवासी पुरैनिहा गांव अपनी पीड़ा लेकर नौतनवा तहसील पहुंची। उसके एक कंधे को पकड़े उसके एक गांव की महिला उसके साथ थी। अभी वह हाथ में दरखास्त लिए तहसील भवन की सीढ़ियां चढ़ ही रही थी कि बुजुर्ग महिला लड़खड़ा गई। वह गिरने ही वाली थी कि वहां खड़ी महिला पुलिस कर्मी वंदना चौधरी ने उसे थाम लिया। बुजुर्ग महिला चोट़िल होने से बाल बाल बची। फिर महिला पुलिस कर्मी बुजुर्ग महिला फरियादी की बांहे थामे तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों तक पहुंची । कप्तान आरपी सिंह ने बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी। बुजुर्ग महिला की समस्या थी कि बेट़े की मौत हो गई है बहू ने घर से निकाल दिया। खाने के लाले हैं। कप्तान आरपी सिंह ने तत्काल एसओ नौतनवा राजेश कुमार रुहेला को बुलाया और फरियादी महिला की गंभीरता से सुनवाई व न्याय हो।
,,फिर फरियादी महिला वापस मुड़ी। महिला पुलिस कर्मी उसकी बांह थामे हुए तहसील गेट़ तक छ़ोड़ा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे