शादी करने से युवती ने किया इनकार तो युवक ने बंधक बनाकर 13 दिनों तक किया बलात्कार

शादी करने से युवती ने किया इनकार तो युवक ने बंधक बनाकर 13 दिनों तक किया बलात्कार
शादी करने से युवती ने किया इनकार तो युवक ने बंधक बनाकर 13 दिनों तक किया बलात्कार

आई एन न्यूज ब्यूरो मऊः योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों में दम भरती नजर आती है, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावें खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां युवती को 13 दिनों तक एक दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव का है। यहां गांव का ही एक युवक अजीत यादव युवती से शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की ने शादी से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह जब स्कूल जा रही थी तो रास्ते में घात लगाए बैठे अजीत ने युवती को पकड़ लिया। वह युवती को सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने बंधक बनाकर 13 दिनों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। 14वें दिन आरोपी युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

पुलिस ने मीडिया को कुछ भी कहने से किया इनकार 
युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

युवती पर बना रहा था शादी दबाव
पीड़िता की मानें तो अजीत यादव नाम का यूवक मुझसे शादी का दबाव बना रहा था और हमने मना कर दिया। साथ ही उसने बताया कि युवक ने 13 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का कहना है कि युवक को पुलिस ने पकड़ा था फिर उसे छोड़ दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पैसे लेकर युवक को छोड़ा है। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे