नेपाल से लड़कियां लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार कराया मुक्त

नेपाल से लड़कियां लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार कराया मुक्त
नेपाल से लड़कियां लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार कराया मुक्त

आई एन न्यूज ब्यूरो आगरा: थाना छत्ता इलाके के गुदड़ी मंसूर खां इलाके की काली कोठियों में गंदा काम चल रहा था। नेपाल के एक एनजीओ की सूचना पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो इन कोठियों का राज खुला। पुलिस ने यहां से जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गईं 9 लड़कियों को मुक्त कराया है।
PunjabKesari

 

थाना छत्ता पुलिस को नेपाल के मैथी एनजीओ ने जिस्मफरोशी के इस धंधें में फंसी नेपाली लड़कियों के बारे में जानकारी दी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस के मुखबिरों ने सक्रियता के साथ जानकारी निकाली, जिसके बाद थाना छत्ता पुलिस ने गुदड़ी मंसूर खां की संकरी गलियों में स्थित इन बदनाम कोठियों पर छापा मारा। कई घरों के तो ताले बंद मिले। बाहर से जब पुलिस ने इन तालों को तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया, तो वहां पर लड़कियां मिलीं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे