धूं-धूं कर जली बस, दरोगा की मौत

धूं-धूं कर जली बस, दरोगा की मौत

धूं-धूं कर जली बस, दरोगा की मौत

इंडो नेपाल न्यूज डेस्क हरिद्वार : हरिद्वार में आज एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस हादसे में वन विभाग के एक दारोगा की दर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाई-वे पर पूर्वी गंगा नहर के पुल के पास उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो की बस की एक बाईक सवार से जोरदार भिडंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक  सवार उत्तराखंड वन विभाग के दरोगा देवेन्द्र प्रसाद भट्ट की इस दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस में आग लग गई और आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी सवारियों को समय रहते बस से उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे।धूं-धूं कर जली बस, दरोगा की मौत

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे