बीएसपी सुप्रीमो ने जारी किया घोषणा पत्र
आईएन न्यूज ब्यूरो /लखनऊ बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 10वीं पुण्यतिथि आयोजित रैली में कहा कि बसपा की सरकार बनी तो जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव कतई नहीं होगा। बसपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सूबे में नए स्मारक और संग्रहालय बनवाए जाएंगे। लैपटाप और स्मार्टफोन के बदले नकद मदद दी जाएगी। प्रदेश के विभाजन के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा।
बीएसपी सुप्रीमों ने कहा कि जनकल्याण से जुड़े हर काम को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। गरीबों और असहाय लोगों को को बीएसपी की सरकार हरसंभव मदद देगी। गरीबों को सरकार फिर आवास देगी, व्यापारियों, वकीलों के हित की नीतियां फिर शुरू करेंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बीएसपी सरकार में चलाई गई योजनाओं को बहाल कराएंगे।
मंदिर और मस्जिद से छेड़छाड़ बिल्कुल नहीं होने देंगे
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रैली में कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा। मंदिर और मस्जिद से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगी। बीएसपी सरकार में पीड़ितों की FIR दर्ज कराई जाएगी। जमीनों पर कब्जा करने वालो पर कार्रवाई करेंगे। सपा के गुंडो से जमीन खाली कराई जाएगी। किसी भी जाति, धर्म की बेटी अकेले घर से बाहर जा सकेगी। गरीबों के पट्टों को वापस दिलाया जाएगा। बीएसपी सरकार में कानून द्वारा कानून का राज होता है। महिला उत्पीड़न के मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। गुंडो, माफियाओं की जगह जेल में होगी।
पूर्ण बहुमत से बनेगी यूपी में बसपा की सरकार
बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि 2017 में बीएसपी यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सूबे में बसपा की जबरदस्त लहर है। दलितों और मुस्लिमों के गठजोड़ से बहुजन समाज पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ।





