मुझे हराना आसान नही–सीएम उ०प्र०

मुझे हराना आसान नही--सीएम उ०प्र०

कोई साथ नहीं देगा तो अकेले चुनाव प्रचार करूंगा —
यूपी० के सीएम का दर्द छलका –
आईएन न्यूज ब्यूरो /लखनऊ
उ०प्र० सीएम अखिलेश यादव का दर्द एक बार फिर छलका है। सीएम अखिलेश ने कहा है कि मुझे हराना आसान नहीं, मैं अपने दम पर लड़ना जानता हूं। सीएम अखिलेश ने दावा किया है कि जो विकास कार्य उन्होंने किया है, यूपी की जनता उन्हें दोबारा सत्ता दिलाएगी। सीएम अखिलेश ने एक बात भी साफ कर दी कि वे चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के लिए किसी का इंतजार नहीं करेंगे।
किनारे कर सकते हो, हरा नहीं सकते’
अखिलेश यादव को कुछ समय के लिए किनारे किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता।
राज्य के लोगों को मुझ पर भरोसा है और वो मुझे दोबारा सत्ता में वापसी कराएंगे। उन्हें समझ में आ गया है कि विपक्ष के नौसिखिया कहने के बाद भी मैं इतना काम कर सकता हूं तो फिर अपनी दूसरी पारी में मैं राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा। मैं कोई दिखावा नहीं कर रहा हूं, लेकिन रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले एक परफेक्ट बल्लेबाज की तरह मेरे विकास के काम मुझे दोबारा सत्ता दिलाएंगे। नई पीढ़ी ने भी पार्टी के लिए मेहनत की है । अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ वजहों से उनके चुनाव अभियान में देरी हुई है। 12 सितंबर से उनको चुनाव अभियान शुरू करना था जो अब 15 अक्टूबर से होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने 14 साल हॉस्टल में गुजारे हैं और किसी भी परेशानी का सामना करना जानते हैं। ऐसे में उन्हें अकेले चुनाव अभियान को संभालने में दिक्कत नहीं आएगी।
नेताजी पिता, शिवपाल चाचा, ये आखिरी सच है । अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी ने भी लोहिया के आदर्शों को अपनाया है और उनके बताए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि नई और पुरानी, दोनों पीढियों ने मेहनत की है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे