ठेले वाले को मारा टक्कर, युवक की मौत, बुलेट छोड सवार फरार

ठेले वाले को मारा टक्कर, युवक की मौत, बुलेट छोड सवार फरार

आईएन न्यूज सोनौली ब्यूरो/महराजगंज
नौतनवा थाना क्षेत्र के सनपतिहा के पास एक बुलेट सवार युवको ने ठेले वाले को इतनी जोर की टक्कर मारी की ठेले वाले युवक की अस्पताल मे ही मौत हो गयी। बुलेट सवार मौके पर बुलेट छोड फरार हो गये। पुलिस बुलेट को अपने हिरासत मे लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की शाम को गुलाम रसूल उर्फ पिन्टु पुत्र ललाउ उम्र 28 वर्ष प्रतिदिन की तरह चन्डीथान से ठेले पर फल बेचकर ठेले को लेकर बाउपैसिया स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। कि नौतनवा की तरफ से तेज गति मे जा रही बुलेट मोटरसाइकिल यूपी53बी डब्लू1188 एकाएक अनियत्रित होकर उसे तथा उसके ठेले मे इतनी जोर की टक्कर मारा की पिन्टु बुरी तरह घायल होकर सडक मे गिर गया तो बुलेट सवार बुलेट छोडकर भाग खडा हुए। जब तक लोग घायल पिन्टु को उठाकर नौतनवा अस्पताल लाये तब तक उसकी हालत काफी गम्भीर हो गया। नौतनवा के चिक्त्सिको ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर किया। अस्पताल से बाहर ले ले जाते ही उसकी मौत हो गयी। नौतनवा पुलिस मौके पर पर पहुच कर बुलेट और शव को अपने कब्जे मे लेकर लाश को पोस्टमार्टम भेज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है। मृतक गुलाम रसूल उर्फ पिन्टु नौतनवा कस्बे के वार्ड नम्बर 13 महेन्द्र का स्थानीय निवासी है इसके तीन मासूम छोटे छोटे बच्चे है। काफी गरीब परिवार से जुडा हुआ है। जीवको पार्जन के लिए घर छोडकर बावू पैसिया मे रहता था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे