रानीपोखरी पुल पर ट्रक-बस की भिड़ंत,1 की मौत

रानीपोखरी पुल पर ट्रक-बस की भिड़ंत,1 की मौत

रानीपोखरी पुल पर ट्रक-बस की भिड़ंत,1 की मौतआई एन न्यूज ब्यूरो ऋषिकेश : रानीपोखरी के पास पुल पर बस और ट्रक की आपस में हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों का हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में इलाज चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष रानीपोखरी धर्मेंद रौतेला ने बताया कि रानीपोखरी के निकट नागागेर जाखण नदी पुल के पास ट्रक व बस की आपस में भिड़ंत हुई। ट्रक लंढ़ौरा से ईंट लेकर रानीपोखरी आ रहा था। ट्रक में चालक सहित चार लोग सवार थे। जबकि बस में चालक-परिचालक और 13 सवारियां सवार थीं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इमरजेंसी सेवा 108 व निजी वाहनों से उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान ट्रक पर सवार 40 वर्षीय आजाद पुत्र जाहिर निवासी जबरदस्तपुर रुड़की, हरिद्वार की मृत्यु हो गई। घायलों में नौशाद उर्फ दिलशाद पुत्र जाकिर निवासी जबरदस्तपुर रुड़की व बस चालक आजाद उर्फ जगमोहन पुत्र सुभाष चंद निवासी इटौरा बदायूं उत्तर-प्रदेश गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य घायलों में जावेद पुत्र कमेला निवासी जबरदस्तपुर हरिद्वार, साबिर पुत्र राशिद निवासी जबरदस्तपुर हरिद्वार, उस्मान पुत्र तामिला निवासी जबरदस्तपुर हरिद्वार, योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी संगम विहार नई दिल्ली और आकाश पुत्र वीरेंद्र सिंह धनै निवासी ग्राम कटूर ब्लाक खिर्सू जिला पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।

रानीपोखरी पुल पर ट्रक-बस की भिड़ंत,1 की मौतरानीपोखरी पुल पर ट्रक-बस की भिड़ंत,1 की मौत

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे