7वीं की छात्रा को हर रोज अपनी हवस का शिकार बनाने लगा मां का प्रेमी, किशोरी ने उठाया बड़ा कदम

7वीं की छात्रा को हर रोज अपनी हवस का शिकार बनाने लगा मां का प्रेमी, किशोरी ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसी की मां के प्रेमी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई है। वह इलाके में केबल का काम करता है।

जानकारी के अनुसार किशोरी अपनी मां और बहन के साथ अशोक विहार इलाके में रहती है। वह पास के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। गत माह के आखिरी सप्ताह में किशोरी की मां ने अशोक विहार थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया। कुछ दिन बाद पुलिस ने एक पुख्ता सूचना पर किशोरी को बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि इलाके में रहने वाले एक लड़के के साथ वह चली गई थी। उससे कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराये गए।

किशोरी ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो गया है। उसकी मां का एक पुरूष मित्र है। उसका नाम राजू केबल वाला है। उसने दोनों को गलत हरकतें करते हुए देखा है। राजू उसके साथ भी कई बार शारीरिक छेड़छाड़ और दुष्कर्म कर चुका है। इसके बारे में मां को भी पता है। मां को बताने पर राजू के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। इससे राजू उसके साथ घर में आकर गंदी हरकत करने लगा था। इससे परेशान होकर वह अपने एक दोस्त के साथ घर से चली गई थी।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे