एक भारतीय समेत तीन हवाला कारोबारी सोना चांदी व नगदी समेत नेपाल में दबोचे गये
एक भारतीय समेत तीन हवाला कारोबारी सोना चांदी व नगदी समेत नेपाल में दबोचे गये
आईएनन्यूज, नेपाल:
नेपाल की राजधानी काठमांडू के कालीमाट़ी क्षेत्र से शनिवार को तीन लोगों को हवाला कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। जिनके कब्जे से १४ तोला सोना व १.५ किलोग्राम चांदी व ७ लाख रुपया नगद भी बरामद हुआ है। पकड़े गये लोगों में दीपेश यादव निवासी रौहतट, राजनगुप्ता निवासी रौहतट व उत्तर प्रदेश गोरखपुर निवासी रोहित पट़ेल बताये जा रहे हैं। इनका नेटवर्क भैरहवा, सोनौली, नौतनवा व गोरखपुर के हवाला (हुंड़ी) कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। नेपाल पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछ़ताछ़ में जुट़ी है।





