मुंबई:मानसून ने दी दस्तक तो जलमग्न हुई मुंबई

मुंबई:मानसून ने दी दस्तक तो जलमग्न हुई मुंबई

मुंबई:मानसून ने दी दस्तक तो जलमग्न हुई मुंबई
(रिजवान खान )
आई एन न्यूज डेस्क मुम्बई :
मुंबई:मानसून ने दी दस्तक तो जलमग्न हुई मुंबईमायानगरी मुंबई में बारिश तो पिछले कई दिनों से रुक रुक कर जारी थी । लेकिन आज से मुंबई में मानसून ने जबर जस्त दस्तक दी है । मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश जारी है। जिससे विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । सड़क रेल तथा हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं । मुंबई:मानसून ने दी दस्तक तो जलमग्न हुई मुंबईमौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में जोरदार बारिश होने की चेतावनी देते हुए लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है । तथा किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी मुंबई:मानसून ने दी दस्तक तो जलमग्न हुई मुंबईतरह से सतर्क है । इसी के मद्देनजर बीएमसी के कर्मचारियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है । तथा संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया गया है ।
सड़कों पर जलजमाव होने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थित उत्पन्न हो गई है ।
बता दें कि मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद भी काफी करीब है । जिसमें लोग बड़े पैमाने पर कपड़े व अन्य सामानों की खरीदारी करते हैं ।
लेकिन बारिश की वजह से बाजारों में पानी के सिवा और कुछ कम ही नजर आ रहा है । जिससे व्यापारियों के धंधे पर भी बुरा असर पड़ रहा है अफरा तफरी का माहौल है।

(मुम्बई भारत)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे