कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवानाआई एन न्यूज़ हल्द्वानी : कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा का पहला दल मंगलवार को काठगोदाम स्थित टीआरसी गेस्ट हाउस पहुंचा। जहां कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ दल में शामिल सदस्यों का स्वागत किया गया। भोजन ग्रहण करने के बाद दल अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल में कुल 59 सदस्य शामिल हैं। जिसमें 42 पुरूष व 17 महिलाएं शामिल हैं। दल में उत्तराखंड के दो यात्री शामिल हैं। दल में सबसे बुजुर्ग यात्री 65 वर्षीय प्रतिभा सी जोशी मुंबई महाराष्ट्र व सबसे कम उम्र 18 वर्षीय रिद्घि सी कृष्णा नासिक महाराष्ट्रशामिल हैं।

दल के सदस्यों का काठगोदाम स्थित टीआरसी गेस्ट हाउस में कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक धीराज सिंह गर्ब्याल के नेतृत्व में महिला कर्मचारियों ने कुमाऊंनी रीति रिवाज के तहत तिलक लगाकर व फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। यात्रा को लेकर दल में शामिल यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टीआरसी गेस्ट हाउस में यात्रियों ने कुमाऊंनी व्यंजनों का जायका लिया। इसके बाद दल अगले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ। अल्मोड़ा में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को दल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे