रावत ने सीमापार की गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि दी

रावत ने सीमापार की गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि दी

रावत ने सीमापार की गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि दीआई एन न्यूज देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू – कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक विकास गुरूंग को आज श्रद्धांजलि दी।

रावत ऋषिकेश में गुरूंग के घर गए और सैनिक के शव पर पुष्पचक्र अर्पित किया। 2/1 गोरखा रायफल्स के 21 साल के जवान गुरूंग की जम्मू – कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से हुई गोलीबारी में मौत हो गयी थी। उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक गणेश जोशी ने भी सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे