हिमाचल:चम्बा में आज महसूस हुआ भूकंप का झटका

हिमाचल:चम्बा में आज महसूस हुआ भूकंप का झटका

हिमाचल:चम्बा में आज महसूस हुआ भूकंप का झटकाआई एन न्यूज हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में आज सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। हालांकि कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि देर रात करीब पौन दो बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप का केन्द्र चम्बा से 10 किलोमीटर दूर उत्तर – पूर्व में था। आसपास के क्षेत्रों में भी झटका महसूस हुआ। भूकंप से लोगों में दहशत मौजूद है ये पिछले 12 दिन में राज्य में चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

इससे पहले चम्बा और शिमला जिलों में 14, 17 और 23 जून को झटके महसूस किये गये थे। वही करीब दो हफ्ते पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गयी। जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे होने की जानकारी दी गई थी। लेकिन किसी भी तरह के कोई नुक्सान की खबर नहीं आई थी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे