कलयुगी शिक्षक ने कक्षा 5 की छात्रा को बनाया हवस का शिकार

कलयुगी शिक्षक ने कक्षा 5 की छात्रा को बनाया हवस का शिकार

कलयुगी शिक्षक ने कक्षा 5 की छात्रा को बनाया हवस का शिकारआई एन न्यूज उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ है। जहां एक कलयुगी शिक्षक ने कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसपर पॉक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पाशा खेड़ा गांव का है। यहां रहने वाली 9 साल की बच्ची गांव में कोचिंग के लिए पढ़ने जाती थी। आरोप है कि कोचिंग संचालक विनोद शर्मा ने क्लास खत्म होने के बाद छात्रा को गणित के कुछ सवाल हल करने की बात बोलकर रोक लिया और दूसरे बच्चों के जाने के बाद उसे अन्दर कमरे में ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

इस वारदात से सहमी बच्ची ने काफी देर तक किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह राज को ज्यादा देर तक  छुपा कर ना रख सकी। तभी बच्ची ने परिजनों को सारी आपबीती बताई।जिसके बाद गुस्साए परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक गिरफ्तार कर लिया है।

एमपी शर्मा सीओ पुरवा ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को इलाज के लिए भेज दिया गया है

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे