आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश

आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश

आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिशआई एन न्यूज श्रीनगर : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के खतरनाक मंसूबों का आतंकवादियों की कुछ कॉल्स को इंटरसैप्ट करने से पता चला है, जिसमें अमरनाथ यात्रियों को मारने की जिम्मेदारी आतंकियों के नाम से तय की गई है। इस तरह से कहा जा सकता है कि अमरनाथ यात्रियों को अपना मेहमान बताने वाले लश्कर के आतंकी अब अपने मेहमानों का खून बहाने के लिए आतुर हैं। साजिश के तहत लश्कर के आतंकी कुलगाम के मीर बाजार इलाके में अमरनाथ यात्रियों पर बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं।
आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश

गनीमत है कि लश्कर के आतंकी अपने मंसूबों में सफल होते, इससे पहले ही सुरक्षा बलों को उनके मंसूबों के बारे में पता चल गया। हालांकि अमरनाथ यात्रा को लेकर पहले से ही काफी सुरक्षा के कदम उठाए गए हैं, लेकिन अब इस तरह की साजिश का पता चलने के बाद लश्कर के किसी भी हमले को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों ने अपनी तैयारियों को चाक-चौबंद कर दिया है।
आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश
वहीं कुलगाम इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा बलों की कोशिश है कि आतंकी किसी भी कीमत पर जंगल का रास्ता पार कर अमरनाथ यात्रियों तक पहुंचने में सफल न हो सकें। सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की कुछ कॉल्स को इंटैलीजैंस एजैंसियों ने इंटरसैप्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों के बीच हुई बातचीत में कुलगाम इलाके के अंतर्गत आने वाले मीर बाजार इलाके में अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने का जिक्र था।
आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश
खुफिया एजैंसियों ने सुरक्षा बलों को यह भी बताया है कि लश्कर की तरफ  से अमरनाथ यात्रियों पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी नवीद जट्ट और उसके साथियों को दी गई है। नवीद जट्ट मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। आतंकी नवीद जट्ट 2009 से लश्कर के लिए आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है। लश्कर का आतंकी नवीद भट्ट फरवरी 2018 में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को चकमा देकर श्रीनगर के अस्पताल से फरार हो गया था। (एजेंसी)

आतंकियों की कॉल्स से खुलासा-अमरनाथ यात्रियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे