सोनौली मे धमाके से घबराये नागरिक
एक चिगारी से पूरा कस्वा हो सकता खास —
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महराजगंज
स्थानीय कस्वे के भरे बजार मे करीब पौने तीन बजे हुए धमाके से स्थानीय ब्यापारी एव आम नागरिक घबरा गये और सभी अपनी दुकाने छोड़ सडक पर आ गये ।
दीपावली नजदीक होने के कारण शनिवार को पूरा बजार नेपाली ग्राहको से भरा हुआ था । सडक चौडी करण होने के कारण कस्वे का प्रमुख सकरा है फिर भी सडक पर ही दर्जनो तेज आवाज करने वाले पटाखो की दुकाने सजी हुई है । कस्वे मे एक एक तेज धमका होने के कारण कस्बे के ब्यापीयो में हडकम्प मच गया । ब्यापारीयो के साथ दुकानों मे खरीदारी करने वाले ग्राहक भी सड़क पर आ गये। हर तरफ तरह तरह का चर्चा होने लगा । किसी ने कहा कि पटाखा बेचने वाले उदण्ड है और वही पराखा फोडे है । तो कुछ ने कहा कि टायर की फटने की आवाज थी । मामला जो भी हो कस्वे मे हुए विष्फोट से ब्यापारी घबरा गये है । उनका कहना है कि वाहनो से निकली एक चिगांरी पूरे कस्बे को खाक कर सकती है । पचास पटारवे की दुकाने सडक पर सजी है । लेकिन किसी ने कोई एतिहात नही वर्ता है और नगर पुलिस अपने काम मे मशगूल है ।





