नौतनवा बनेगा स्मार्ट सिटी लगेगें सीसी कैमरा -गुड्डू खान
—
मे दादी नानी चिल्ड्रेन पार्क हुआ उदघाटन —
सोनौली कार्यालय /महराजगंज नौतनवा नगर के छपवा तिराहे पर बुधवार की शाम को नगर पालिका परिषद् नौतनवा द्वारा नव निर्मित दादी-नानी चिल्ड्रेन पार्क का उदघाटन गुड़डू खान व श्रीमती नायला खान अध्यक्ष नगर पालिका नौतनवा ने रीवन काट कर किया ।
इस अवसर पर चेयरमैन नायला खान ने कहा कि आने वाले दिनो मे इससे बड़ा पार्क बनाया जायेगा ।
इसी क्रम मे पूर्व चेयरमैन गुडडू रवान ने कहा कि आपके आर्शिवाद प्यार से मैने नौतनवा के सपनो को साकार किया । हमारी सोच बहुत ऊची है । अभी तक हमने 25 प्रतिशत तक अपनी सोच को पूरा कर पाया । आने वाले दिनो मे नौतनवा और हाई टेक होगा । नगर मे जगह जगह शीसी कैमरे लगाये जायेगे । इस पार्क का निमार्ण आम जनमानस के लिए है । हमने जो वादा किया उसे पूरा किया ।
इस मौके पर नौतनवा नगर के गणमान्य नागरिको मे मुख्य रुप से दयाराम जायसवाल राधेश्याम सिह बृजेश मणि सहेन्द्र सिह राजा राम जायसवाल हरिबहादुर गुरुगं आदि लोग उपस्थित रहे ।





