चेयरमैन सोनौली का प्रयास रंग लाया,नगर वासियों को मिलेगी जाम से निजात
चेयरमैन सोनौली का प्रयास रंग लाया, नगर वासियों को मिलेगी जाम से निजात पकलियहवा की खुलेगी भन्सार
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली : नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी का प्रयास एक बार फिर रंग लाया है । सोनौली कस्बे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मंत्रियों समेत दूतावास को पत्र भेजकर वैकल्पिक मार्ग देने का प्रस्ताव भेजा था। जिसको नेपाल सरकार तथा भारतीय दूतावास ने गंभीरता से लेते हुए सोनौली को जाम से मुक्त कराने के लिए वैकल्पिक मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने के सिलसिले में वार्ता का दौर प्रारंभ हो गया है। बता दें कि सोनौली परिक्षेत्र में जाम से लगातार हो रहे दुर्घटनाओं में मौत से मर्माहत चेयरमैन सोनौली ने नेपाल के मंत्री अधिकारियों समेत दूतावास को एक पत्र भेजकर सोनौली को जाम से मुक्ति के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में NH मार्ग 24 से जुड़ा गोरखपुर – सोनौली मार्ग के धौराहरा से फरेंदी तिवारी बाजार होते हुए नेपाल पकलियहवा की (छोटी भंसार ) कस्टम कार्यालय से होकर भारत से नेपाल आने जाने वाले छोटे वाहन तथा हल्के माल वाहनों को अनुमति देने से सोनौली तथा नेपाल के बेलहियाया कस्बे में जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकता है ।
बताते चले कि माओवादी आंदोलन के पहले उक्त भंसार से हल्के वाहनों का आवागमन था किंतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त कार्यालय को नेपाल सरकार ने बंद कर दिया।
सूत्र बताते हैं कि श्री त्रिपाठी के पत्र को नेपाल सरकार ने संज्ञान में लेते हुए वैकल्पिक मार्ग के प्रस्ताव को मंजूरी देने का लगभग निर्णय ले लिया है। जिसके लिए भारत सरकार के केंद्रीय कार्यालय सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा से रिपोर्ट मांगे जाने की खबर है ।
अगर सब कुछ इसी तरह चलता रहा तो वैकल्पिक मार्ग आम जनता को मिल जाएगा और सोनौली को जाम से निजात मिलेगी ।
कस्टम के एक जिम्मेदार अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शीघ्र ही मार्ग का आवागमन शुरू हो जाएगा।







