अखिलेश-शिवपाल समर्थक अपस मे भिड़े
आई एन न्यूज लखनऊ विशेष संवाददाता
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव. अपने चालीस साल से ज्यादा लंबे सियासी सफर की अब तक सबसे बड़ी चुनौती से जूझ रहे हैं। अब उनके पार्टी के विधायकों को साथ रखने की मशक्कत करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी ताकत दिखा दी। अब मुलायम आज अपने विधायकों के साथ बैठक कर बड़े सियासी फैसले का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मुलायम को सपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की पहल भी हो सकती है।
रविवार को अखिलेश यादव की बैठक के बाद आज मुलायम सिंह यादव ने अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि वे अपने विधायकों के साथ बैठक कर बड़े सियासी फैसले का ऐलान कर सकते हैं। इस बैठक से पहले ही वहां अखिलेश और शिवपाल समर्थक आपस में भिड़ गए। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस बल स्थित नियंत्रण करने की कोशिश में जुटी है।





