फिर चली पीएम मोदी की आंधी, उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़

फिर चली पीएम मोदी की आंधी, उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़

आई एन न्यूज /वाराणसी.
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी दिवानगी कम नहीं हुई है। डीरेका में सोमवार को हो रही जनसभा में अपार भीड़ उमड़ी। पीएम को सुनने की दिवानगी इतनी अधिक थी कि एक बार लगा कि मैदान ही छोटा पड़ जायेगा।पीएम मोदी ने रैली के दौरान घर तक गैस पहुंचाने की योजना का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी की रैली को लेकर सबसे अधिक तैयारी की गयी थी। सपा में मची कलह के चलते माना जा रहा था कि पीएम मोदी की रैली में कम भीड़ हो सकती हैं लेकिन पीएम के पहुंचने से पहले ही सारे कयास फेल हो गये। पीएम मोदी को उडऩ खटौला जैसे ही डीरेका के मैदान में पहुंचा, वैसे ही लोगों ने पीएम के स्वागत के लिए नारे लगाने शुरू कर दिया। पीएम मोदी ने मंच पर पहुंच कर सबका अभिवादन किया और काशी के लोगों को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।

पीएम मोदी करेगे निम्न परिजनाओ का शिलान्याश —-
पीएम मोदी के साथ राज्यपाल राम नाइक व केंद्रीय मंत्री गण भी पहुंचे ।
पीएम मोदी जिन योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं उनमें उर्जा गंगा परियोजना ( सिटी गैस परियोजना)लागत 1 हजार करोड़, वाराणसी – इलाहाबाद रेलमार्ग का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण परियोजना लागत 588 करोड़, सब्जियों – फलों के भंडारण के लिए वातानुकूलित डिपो ( पेरिशेबल कार्गो सेन्टर) लागत 4 करोड़ है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे