लेखपालों का काम करेंगे सेक्रेटरी और वीडियो, आईडी-पासवर्ड जारी

लेखपालों का काम करेंगे सेक्रेटरी और वीडियो, आईडी-पासवर्ड जारी

लेखपालों का काम करेंगे सेक्रेटरी और वीडियो, आईडी-पासवर्ड जारीलेखपालों का काम करेंगे सेक्रेटरी और वीडियो, आईडी-पासवर्ड जारी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
आंदोलन कर रहे लेखपालों की परेशानी अब और बढ़ गई है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत तहसील अध्यक्ष व मंत्री के निलंबन के बाद लेखपालों से आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार भी आज से छीन लिया है।
यह प्रमाणपत्र अब संबंधित गांव के ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी बनाएंगे।
शनिवार रात सभी का यूजर आईडी व पासवर्ड संबंधित तहसील के एसडीएम को भेज दिया गया।
सोमवार से इसपर काम भी शुरू हो जाएगा। इससे जिले के सभी 271 लेखपाल सीधे तौर पर प्रभावित होंने की खबर है।
बता दे लेखपाल आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तीन जुलाई से धरना दे रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक महराजगंज में सभी 271 लेखपाल धरने में शामिल हैं। इससे आम लोग जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र समेत अन्य काम के लिए परेशान हो रहे है।
लेखपालों के अड़ियल रुख को देखते हुए डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने संघ के जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष व मंत्री को निलंबित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में संबंधित एसडीएम ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती, जिला उपाध्यक्ष मनीष पटेल, जिलामंत्री श्री भगवान, निचलौल तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शर्फराज, निचलौल तहसील मंत्री रामानंद चौधरी, सदर अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी व सदर मंत्री इंद्रकैलाश, फरेंदा तहसील अध्यक्ष कृष्णमोहन यादव व जयराम, नौतनवा तहसील के कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष रसीद अहमद व तहसील मंत्री कृष्णगोपाल को निलंबित कर दिया। जब कि धरने में शामिल 106 लेखपालों को बर्खास्त करने का नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा।
लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई यहीं तक नहीं रुकी है। उनसे जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार भी छीन लिया गया। शासन के निर्देश पर अब धरना में शामिल लेखपाल जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र में रिपोर्ट नहीं लगाएंगे। उनकी जगह यह काम गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी करेंगे। इसके लिए शनिवार देर शाम सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों का यूजर आइडी व पासवर्ड संबंधित एसडीएम को भेज दिया गया।
लेखपालों की हड़ताल से लोग अपने जाति,आय निवास प्रमाणपत्र के लिए परेशान थे।

लेखपालों का काम करेंगे सेक्रेटरी और वीडियो, आईडी-पासवर्ड जारी

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे