जनता को गुमराह करने की रची जा रही साजिश: नरसिंह पांडे

जनता को गुमराह करने की रची जा रही साजिश: नरसिंह पांडे

जनता को गुमराह करने की रची जा रही साजिश: नरसिंह पांडेजनता को गुमराह करने की रची जा रही साजिश: नरसिंह पांडे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: हिंदू युवा वाहिनी (भारत) का हिंदू युवा वाहिनी से कोई संबंध नहीं है।

कुछ तथाकथित लोग मिलते जुलते नामों का सहारा लेकर जगह-जगह हिंदू युवा वाहिनी भारत का गठन कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
उक्त बाते सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने इंडो नेपाल न्यूज से बात करते हुए कहा कि इन लोगों का योगी जी की हिंदू युवा वाहिनी से कोई वास्ता सरोकार नहीं है ।
कुछ लोगों को विधानसभा के चुनाव के पूर्व ही श्री योगी जी ने हिंदू युवा वाहिनी से निष्कासित कर दिया था। संगठन से निष्कासित लोगों द्वारा हिंदू युवा वाहिनी ( भारत) नाम से संगठन बनाकर कार्यकर्ताओं एवं जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है ।

हिंदू युवा वाहिनी का गठन जिस उद्देश्य गोरख पीठ के पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने किया था उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन कार्य कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।
उन्होने कहा कि एैसे गुमराह करने वाले लोगो से कार्यकर्ताओ को सजग रहने की जरुरत है।

जनता को गुमराह करने की रची जा रही साजिश: नरसिंह पांडे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे