सोनौली : माधव रामनगर को एसएसबी ने घेरा, कड़ा पहरा

सोनौली : माधव रामनगर को एसएसबी ने घेरा, कड़ा पहरा

जवानो का फाइल फोटो

सोनौली : माधव रामनगर को एसएसबी ने घेरा, कड़ा पहरा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 माधव रामनगर को एसएसबी ने पिछले चार दिनों से चौतरफा घेर रखा है। उक्त मोहल्ले में आने जाने वालों पर एसएसबी के जवानों की कड़ी नजर है ।

सोनौली : माधव रामनगर को एसएसबी ने घेरा, कड़ा पहरा
जवानो का फाइल फोटो

गुरुवार की सुबह से एसएसबी की दो टीम माधवराम नगर के प्रमुख मार्गो से जुड़े मुख्य रास्ते पर तथा एक टीम अंतिम छोर के बीच अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर कड़े पहरे दे रही हैं ।
गांव में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों पर एसएसबी के जवानों की कड़ी नजर है।
एसएसबी के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि कैलाश नगर टोला नशीले पदार्थ के मामले में काफी बदनाम है। जिस के मद्देनजर उक्त मार्ग से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखा जा रहा है।
बाते दे कि एसससबी ने गांव में एक तरह से गश्त तेज कर दिए है गांव कड़े पहरे में है। (महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे