नौतनवा:छपवा कुनसेरवा व कोतवाली गेट से पुलिस पिकेट हटी, चालक, ट्रान्सपोटर्स ने ली राहत की सांस
नौतनवा का छपवा तिराहा हुआ सूना।
नौतनवा:छपवा कुनसेरवा व कोतवाली गेट से पुलिस पिकेट हटी, चालक, ट्रान्सपोटर्स ने ली राहत की सांस
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को हजारो की संख्या में जाने वाली मालवाहक ट्रकों से एनएच मार्ग 24 पर लगे पुलिस पिकेट द्वारा किए जा रहे धनवाही के मद्देनजर पुलिस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नौतनवा से सोनौली तक के तीन पिकेट को हटा दिया ह्रै। कप्तान के इस कार्यवाही से चालक और ट्रांसपोर्ट, एजेंटो ने राहत की सांस लिया है।

बुधवार को आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने नौतनवा के छपवा तिराहा, कुनसेरवा बाईपास चौराहा व सोनौली कोतवाली गेट पर बनाए गए पुलिस पिकेट डियूटी समाप्त दिया है।
बता दे कि सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाली हजारो की संख्या में मालवाहक ट्रकों को ट्रैफिक नियमों के अनुरुप चलने के लिए कई स्थानों पर अस्थाई पिकेट व्यवस्था बनाई गयी थी।

किन्तु पिकेट पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियो द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें आए दिन मिल रहे थे। जिसको कप्तान ने गम्भीरता से लेते हुए शिकायतो की अपने स्तर से गोपनीय जांच कराई।
जिसमें छपवा, कुनसेरवा व सोनौली के पुलिस पिकेट पर वसुली किये जाने की शिकायते मिली। जिसके बाद एसपी ने राजमार्ग पर स्थित तीन पुलिस पिकेट को तत्काल प्रभाव से समाप्त करा दिया है। अब पिकेट के बजाय पुलिस की गश्ती टीम से यातायात व्यवस्था की निगरानी किए जाने की खबर है। (महराजगज उ०पु०)






