किसानों की खुशहाली भाजपा का संकल्प: समीर त्रिपाठी
किसानों की खुशहाली भाजपा का संकल्प: समीर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में कैंप कार्यालय के परिसर में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी रहे ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित करके उनके खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है। गेहूं एवं धान का समर्थन मूल्य बढ़ा कर के सरकार ने एक एक ऐतिहासिक कदम उठाया है ।
भाजपा सरकार ने जितना समर्थन मूल्य बढ़ाया है आज तक किसी भी सरकार ने इस तरह की बढ़ोतरी नहीं की है ।
इस मौके पर जगदीश गुप्त,
मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह नगर अध्यक्ष अजय सिंह, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह ,गजाधर दुबे, बाबू नंदन शर्मा ,गगन पांडे ,संतोष यादव, अमित वर्मा , शैलेश यादव बृजेंद्र श्रीवास्तव राजन वर्मा संतोष साहनी, राजनारायण, दुर्गा मद्धेशिया , चंदन चौधरी, राधेश्याम, सुनील श्रीवास्तव, प्रेम सिंह ,प्रेम जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। (महराजगंजउ०प्र०)







