राज्यपाल से मिलकर CM अखिलेश ने 205 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

राज्यपाल से मिलकर CM अखिलेश ने 205 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

विशेष संवाददाता आई एन न्यूज लखनऊ /
समाजवादी पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाइक से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है।
अखिलेश यादव ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी दिया है, जिसमें 205 विधायकों के समर्थन का दावा किया गया है। सियासी लिहाज से ये संख्या बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें 20 विधायकों का जिक्र नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ये विधायक कौन हैं? क्या वे शिवपाल खेमे के हैं? या फिर इन विधायकों ने जानबूझकर अखिलेश को समर्थन देने के मसले पर चुप्पी साध रखी है?

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे