नौतनवा के जनता का आर्शिवाद की अवश्यक्ता –डा० लाल चन्द चौधरी
तराई मे स्कीन और गठिया के मरीजो की संख्या बढी —
आई एन न्यूज सोनौली/महराजगंज
तराई क्षेत्र मे घेघा के बाद अब गढिया और स्कीन के रोगियो की संख्या एक भयंकर बिमारी के रूप ने उभर कर सामने आने वाली है । यह बिमारी का मूल जड़ है पानी । नौतनवा विधान सभा के पानी मे फ्लोराइड पाये जाने के कारण एैसे रोगियो की संख्या तेजी से बढ रहा है ।
इस क्षेत्र मे स्कीन और गठिया रोगियो की बड़ती संख्या का खुलासा दिल्ली के एम्स से आये डाक्टरो की एक टीम का नेतृत्व कर रहे लाल चन्द चौधरी ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र मे दस दिनो मे 13 प्रमुख स्थानो पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगो की जाच किया शिविर मे पैतालिस सौ लोग| ने अपनी जाच कराया जिसमे अधिकांश स्क्रीन और गठिया रोगी मिले । अधिकाशं लोगो मे उक्त रोग के लक्षण पाये जाने से डाक्टरो की टीम चकित रह गया और अपने अध्यन से यह जाना कि पानी मे फ्लोराइड होने के कारण स्कीन और गठिया के रोगी बढ रहे है ।
चिकित्सको की अगुवायी कर रहे लाल चन्द चौधरी ने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि मै आपके सटे जनपद बस्ती का मूल रूप से रहने वाला हूँ । श्रम मंत्रालय भारत सरकार नई दल्ली मे स्वास्थ विभाग मे वरिष्ठ नर्सिग अघिकारी.के पद पर रह कर 23 वर्षौ से सरकारी सेवा के साथ साथ में समाजिक कार्य एवं समाज सेवा से जुड़ा हूँ तथा भाजपा और उनकी नीतियो से मेरा वर्षों से जुड़ाव है और सासंद पंकज चौधरी से लगातार सम्पर्क में रहा । अब सीधे तौर पर नौतनवा विधान सभा की जनता का सेवा करना चाहता हूं । मेरा 2017 लक्ष्य है ।
इस मौके पर भाजपा के बब्लू सिह अजय अग्रहरी समेत आधा दर्जन लोग उपस्थित रहे ।





