नौतनवा:डांडा नदी में दस वर्षीय बालक डूबा, एसएसबी और पुलिस तलाश में जुटी

नौतनवा:डांडा नदी में दस वर्षीय बालक

 डूबा, एसएसबी और पुलिस तलाश में जुटी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्थानीय कस्बे के गैस गोदाम के पीछे स्थित डंडा नदी में एक बालक के डूबने की खबर से पूरा कस्बे के लोग नदी पर उमड़ पड़े है। युवक की तलाश में पुलिस और एसएसबी के लोग जुट गये है एसएसबी के गोताखोर नदी में उतर कर युवक की लाश को तलाश रहे हैं । नदी में करीब पाच किमीं के परिधि में स्टीमर से तलाश जारी है।

रविवार की शाम करीब पाच बजे

तीन बालक घूमते हुए गैस गोदाम के पीछे चले गये जो डांडा नदी से जुड़ा है डांडा नदी इस समय उफान पर है ।जिसमे आयुष वर्मा उम्र 10 वर्ष पुत्र गोपाल वर्मा निवासी वार्ड नं 2 बिस्मिल नगर नौतनवा के डूबने की खबर है।

दस वार्षिय बालक के डूबने की खबर जैसे ही आम हुआ पूरा नगर नदी की तरफ उमड़ पड़ा है। नदी में लाश को ढूंढने के लिए एसएसबी के अधिकारी भी जुट गए हैं। एसएसबी के सहायक कमांडर नौतनवा एस.एस पठानीया अपने दल बल के साथ उपस्थित है।

विज्ञापन

 


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे