अखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ीं

अखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ीं

अखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ींअखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ीं

इंडो नेपाल न्यूज लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें बढ़ी है। देवरिया के नारी संरक्षण गृह की घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करने जा रहे विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को देवरिया की सीमा से सटे भागलपुर में गिरफ्तार किया गया। यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सड़क से संसद तक देवरिया की शर्मनाक घटना की गूंज है।

सपा सांसद डिम्पल यादव की अगुवाई में संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन हुआ लेकिन राज्य सरकार के शीर्ष पर बैठे जिम्मेदारी से बचने के लिए मौनी बाबा बने हुए है। भाजपा सरकार के सोलह माह के शासनकाल में महिलाओं तथा बच्चियों से बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देवरिया घटना पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेतृत्व की यह गलत फहमी है कि जनता की याददाश्त कमजोर होती है जबकि सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ याद रखती है।

झूठे वादे और हवाई सपने दिखाने की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब तो अभिभावक अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे है। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा शासन में 16 मार्च से 30 जून 2018 तक दुष्कर्म के रजिस्र्टड केस 5654 दर्ज हुए हैं वर्तमान शासन में प्रतिदिन औसतन 52 दुष्कर्म हो रहे है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह अराजकता की भेंट चढ़ गया है। अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। भाजपा की सिर्फ समाजवादी सरकार की बदनामी करने में ही रूचि है। भाजपा सरकार का रवैया देखकर जनता त्रस्त है।

अखिलेश का आरोप, भाजपा सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ीं

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे