सावधान! राजधानी लखनऊ में डेंगू ने दे दी दस्तक

सावधान! राजधानी लखनऊ में डेंगू ने दे दी दस्तक

सावधान! राजधानी लखनऊ में डेंगू ने दे दी दस्तकसावधान! राजधानी लखनऊ में डेंगू ने दे दी दस्तक

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो लखनऊ: राजधानी लखनऊ में डेंगू ने दस्तक दे दी है। शहर के पांच लोग डेंगू जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस घातक बीमारी को लेकर सावधान हो जाएं, ताकि घर में डेंगू के वाहक एडिस मच्छर के पनपने की संभावना न के बराबर हो। लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाले आठ वर्षीय बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं बलरामपुर अस्पताल में भी डेंगू के दो मरीज भर्ती है। इसके अलावा केजीएमयू के बाल रोग विभाग में भी एक डेंगू का मरीज भर्ती है।

लखनऊ के सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल के मुताबिक एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। वैसे डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पतालों को डेंगू से निपटने के लिए एलर्ट कर दिया गया है। डेंगू पूरे विश्व में तीव्र गति से फैलने वाली बीमारी है। यह बीमारी विश्व के 100 से भी ज्यादा देशों में फैल चुकी है और 2.5 मिलियन लोग इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं।

इस बारे में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वायरोलॉजी लैब की प्रभारी डॉ. अमिता जैन ने बताया कि डेंगू के मरीज अब पूरे साल आ रहे हैं। इसमें गंभीर मरीज भी आते हैं, जिनको इमरजेंसी में देखना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले डेंगू के मरीज को चार भागों में बांटते थे, लेकिन अब तीन भागों में ही देखने को मिल रहा है। पिछले साल कुल 1400 केस आए थे, जिनमें 15 फीसदी मरीज पॉजीटिव मिले।

डॉ. अमिता जैन के अनुसार, एडिस मच्छर कंटेनर्स में पैदा होते हैं। अक्सर डेंगू बुखार का मच्छर दिन में काटता है। बारिश में इन मच्छरों के लार्वा ज्यादा पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे तीव्र दर्द, जोड़ों का दर्द और शरीर पर लाल दाने एवं चकत्ते शामिल हैं।

जांच के लिए मैक एलाइजा टेस्ट ही मान्य

डेंगू प्रभावित मरीज के टेस्ट के लिए मैक एलाइजा टेस्ट ही मान्य होता है। ऐसे में जिन मरीजों के ब्लड सैंपल में केजीएमयू, एसजीपीजीआई या स्वास्थ्य भवन से मैक एलाइजा विधि द्वारा डेंगू की पुष्टि होती है, उन्हीं को डेंगू संक्रमित घोषित किया किया जाता है।सावधान! राजधानी लखनऊ में डेंगू ने दे दी दस्तक

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे