सोनौली: होटल निरंजना के जमीन को टुकड़ों में बेचने का आरोप

सोनौली: होटल निरंजना के जमीन को टुकड़ों में बेचने का आरोप

सोनौली: होटल निरंजना के जमीन को टुकड़ों में बेचने का आरोपसोनौली:होटल निरंजना के जमीन को टुकड़ों में बेचने का आरोप
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :

भारत-नेपाल सीमा का अंतर्राष्ट्रीय महत्व का स्थान कस्बा सोनौली में स्थित पर्यटन विभाग के होटल निरंजना के सामने खाली सरकारी भूमि को बेचने का षड्यंत्र और प्राइवेट व्यक्तियों को किराए पर देकर धन वसूली किये जाने की खबर चर्चा में है।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब नगर पंचायत सोनौली ने देशी विदेशी महिला पर्यटकों की समस्याओं को देखते हुए सरकारी भूमि पर महिला शौचालय बनवाने का कार्य शुरू किया ।
शौचालय निर्माण का कार्य जैसे ही शुरू हुआ होटल के प्रबंधक के पेट का दर्द बढ़ गया और भागदौड़ शुरू कर दिया।
सोनौली के युवा नेता एवं समाजसेवी अनुराग मणि त्रिपाठी ने निरंजना होटल प्रबंधक के मैनेजर पर खुला आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रबंधक होटल के जमीन को टुकड़ों में बेचने का षड्यंत्र रच रहा है। यहां तक की होटल से सटे पर्यटन कार्यालय पर आब्रजन कार्यालय के लोगो ने कब्जा जमा लिया है।और ग्राम सभा के खाली भूमि पर प्राइवेट व्यक्ति अब कब्जा जमा रहे हैं यह सब कुछ होटल प्रबंधक के इशारे पर हो रहा है। पिछले 6 महीने से एक प्राइवेट व्यक्ति होटल के गेट पर दुकान खोल कर कब्जा जमा रखा है । होटल के प्रवंधक को वह किराए देने की बात कहता है।
इसी तरह कई अन्य व्यक्तियों को भी निरंजना की जमीन को पार्ट पार्ट में बेचने की षड्यंत्र रचे जाने की बात कहां जा रहा है।
श्री मणि ने मांग किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जनहित में आवश्यक है।

सोनौली: होटल निरंजना के जमीन को टुकड़ों में बेचने का आरोपसोनौली: होटल निरंजना के जमीन को टुकड़ों में बेचने का आरोप

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे