भारत के राष्ट्रपति का नेपाल आगमन को लेकर तैयारिया हुई पूरी

भारत के राष्ट्रपति का नेपाल आगमन को लेकर तैयारिया हुई पूरी

नेपाल मे एक दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा –
आईएन न्यूज पोखरा /महराजगंज
भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के . नेपाल मे राजकीय भ्रमण के सिलसिले मे 2 नवम्बर को पोखरा आगमन के मद्वेनजर तैयारिया तेज हो गयी है नेपाल सरकार ने एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषण कर दिया है ।
राष्ट्रपति मुखर्जी के पोखरा भ्रमण को भव्य रुप मे सफल बनाने के लिए पश्चिमाञ्चल क्षेत्रीय प्रशासक खगराज बराल की संयोजकत्व मे गठित मूल व्यवस्थापन सहयोग समिति तथा इसके अन्तर्गत गठित टीम स्वागत द्वार का निर्माण तथा सरसफाई, स्वागत व्यवस्थापन,तथा प्रचार प्रसार समिति ने अपनी तैयारिया तेज कर दिया है ।
कार्यक्रम के सम्बंध मे जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुखर्जी दो नवम्बर को 12:45 बजे पोखरा विमान स्थल पर पहुचेगे । विमानस्थल से सीधे पोखरा ग्रान्ड होटल मे जायेगे ।
कुछ समय आराम के उपरान्त तीन बजे पोखरा के रामबजार स्थित भारतीय पेन्सन क्याम्पस मे एकत्रित हुए भारतीय भूतपूर्व सैनिको को सम्बोधन करने का कार्यक्रम रहेगा ।
भूतपूर्व सैनिको को सम्बोधन के बाद राष्ट्रपति मुखर्जी पोखरा विमानस्थल से काठमाडौँ जायेगे । उनके भ्रमण को देखते हुए पोखरा मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ा का दिया गया है । पूरा नगर नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस , राष्ट्रिय अनुसन्धान विभाग के हवाले होगा ।
राष्ट्रपति का भव्य स्वागत होटल ग्रान्ड से लेकर रामबजार स्थित भारतीय पेन्सन क्याम्पस तक स्वागत द्वार बनाये जायेगे । जिस मार्ग से यह गुजरेगे उक्त मार्ग पंर नेपाल और भारत का झन्डा फहरेगा । इसी स्वागत के क्रम मे नेपाली मौलिक कलपना पर आधारित सांस्कृतिक झाँकी, बाजा गाजा एवम् अभिवादन श्रद्धा एवम् हार्दिकता के साथ भब्य स्वागत किये जायेगे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे