रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारी शुरू

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारी शुरू

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारी शुरूरक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारी शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने गुरूवार को बताया कि महिलाओं को रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।महिलाओं को मुफ्त एवं सुगम बस यात्रा कराने के लिए लखनऊ (कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग टर्मिनल) कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा एवं दिल्ली के बस अड्डे पर अफसर और कर्मचारी 24 घंटे तक ड्यूटी करेंगे। उन्होंने बताया कि सूबे की महिलाएं इस साल भी रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं को सफर की सुविधा साधारण सेवा, एसी बस जनरथ, शताब्दी एवं वॉल्वो में मिलेगी। इस बार रक्षाबंधन 26 अगस्त को पड़ रहा है।

इसलिए 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा महिलाओं को मुहैया कराई जाएगी। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को मु्फ्त बस यात्रा के संबंध में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परिवहन निगम को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के रक्षाबंधन के त्योहार पर एक लाख से अधिक महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त सफर किया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे