आईपीएस सूर्य कुमार शुक्ला का रिटायरमेंट प्लान हुआ लीक, बनना चाहते हैं इस पार्टी का सक्रिय सदस्य
आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ। आईपीएस डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला आगामी 31 अगस्त को रिटायर हो रहे है। ऐसे में उन्होने अपने रिटायरमेंट प्लान भी तैयार कर लिए है। अब आपकों को ये जानकर हैरानी होगी कि रिटायरमेंट के बाद वो सक्रिय राजनीति करना चाहते है। इसके लिए उन्होने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा हैं। जिसमें उन्होने इच्छा जताई की है कि आगामी लोगसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार-प्रसार करना चाहते है। इस पत्र के माध्यम से उन्होने सीएम योगी से इजाजत मांगी है।
सीएम को लिखे पत्र में सूर्य कुमार शुक्ला ने लिखा कि अपने सेवाकाल में कई जगह पोस्टेड रहा, जहां मैने लोगों की खूब सेवा की। अब आपकों अपना आदर्श मानते हुए रिटायरमेंट के बाद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर सामाजिक कार्य करना चाहता हूं। जो भी समाज की समस्याएं हैं, उन्हे दूर करने का प्रयास करना चाहता हूं। उन्होने कहा कि मुझे आपके संगठन के कार्यों एवं उसकी विचारधारा में पूर्ण विश्वास है।
सीएम को लिखे पत्र में उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो भाजपा के लिए प्रचार—प्रसार भी करना चाहते है। वही सत्ता के गलियारों में चर्चा हैं कि डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला रायबरेली से टिकट की भी मांग कर रहे हैं, हालाकि वायरल हुए लेटर मे उन्होने इस बात का कोई जिक्र नही किया है। फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कई बार डीजीपी की दौड़ से बाहर होने वाले डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला पर मुख्यमंत्री दयावान होते हैं या फिर हर बार की तरह इस बार भी उनके हाथ निराशा ही लगेगी।
मुख्यमंत्री से की दर्जा देने की मांग
आईपीएस सूर्य कुमार शुक्ला ने सीएम को पत्र देने से पहले जमकर होमवर्क भी किया। उन्होने सीएम से दर्जे की मांग करते हुए उन आयोगों और बोर्डों के नाम भी दिए, जिनमे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद खाली है। योजना आयोग, खादी ग्रामोधोग बोर्ड, राज्य समाज कल्याण बोर्ड और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नाम देते हुए उन्होने कहा कि इनमें से किसी भी विभाग के अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष का पद देने की कृपा करें, ताकि वो इस स्थिती में आ सकें कि उनके आने—जाने, अतिथि गृहो में रहने एवं कार्य करने के लिए प्रतीक चिन्ह मिल सकें।








































