कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने -अरुण शुक्ला

कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने -अरुण शुक्ला

कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने -अरुण शुक्लाकार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने -अरुण शुक्ला
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय नौतनवा परिसर में सेक्टर ,बूथ एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य

अतिथि जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज कार्यकर्ताओं के बदौलत देश एवं प्रदेश में सत्तासीन हैं । 2019 का बिगुल बज चुका है ऐसे में कार्यकर्ताओं समर्पण भावना से कार्य करते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिधान सभा प्रभारी समीर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और उसके कार्यकर्ता समर्पण भावना से कार्य करते हैं I कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने और अपने ताकत का एहसास विरोधियों को कराए । कार्यकर्ता के बल पर ही आज भाजपा के तमाम विरोधी एकजुट होकर के भाजपा को शिकस्त देने की तैयारी में है ऐसे में कार्यकर्ताओं को कमर कस के तैयार रहना होगा।
बैठक में जिला मंत्री प्रमोद त्रिपाठी , प्रदीप सिंह , मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह , राजेश यादव ,जगदीश गुप्त, नगर अध्यक्ष अजय सिंह ,अनिल वर्मा, उमाशंकर सिंह ,बच्चू लाल चौरसिया ,गजाधर दुबे ,वाचस्पति पाठक , रामराज शर्मा ,बबलू सिंह, विष्णु चौरसिया, संघर्ष प्रिय गौतम, संतोष साहनी ,गजेंद्र नाथ त्रिपाठी ,बबलू श्रीवास्तव ,विजय उपाध्याय, बृजेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम जयसवाल ,प्रेम अग्रहरि ,पल्टू यादव , सुभाष जायसवाल, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे